संभल जनपद के चंदौसी में सात दिन पहले एक बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जिसमें एक लाश का सिर्फ धड़ था जबकि सिर और पैर गायब थे। ये आधी लाश किसकी थी, इस बात का खुलासा सोमवार को संभल पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके आशिक को हिरासत में लिया है। बैग में मिले शव की कहानी भी मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक महीने पहले पति के ग्राइंडर से काटकर टुकड़े किए थे। फिर आधी लाश को बैग में बंद करके चंदौसी के पतरौआ में डाल दिया था। जबकि मृतक के सिर और पैर के हिस्सों को बैग में बंद करके दूसरे इलाके में फेंका गया था।
हद तो तब पार हुई जब पति के टुकड़े करके कातिल पत्नी ने खुद ही थाने पहुंच कर पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। अपने पति की हत्या करने वाली संभल की रूबी और उसका आशिक गौरव इस वक्त संभल पुलिस की हिरासत में है।
