Spread the love

दैनिक श्रमिक उजाला पीयूष दीक्षित

 

लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। तेजतर्रार छवि के क्षेत्राधिकारी (CO) सदर रमेश कुमार तिवारी को गोला क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। वहीं अब तक गोला में तैनात क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार को निघासन क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

 

बताया जा रहा है कि कप्तान खीरी द्वारा क्षेत्रीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। CO रमेश तिवारी अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी तैनाती गोला जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हुई है, जिससे आमजन को काफी उम्मीदें हैं।

 

उधर, CO शिवम कुमार ने गोला क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। अब उन्हें निघासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

 

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जनता व अधिकारियों द्वारा एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed