Spread the love

पीयूष दीक्षित जिला संवाददाता दैनिक श्रमिक उजाला

 

 

लखीमपुर खीरी।

अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदराबाद थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी ग्राम मदारपुर बसही व आसपास के क्षेत्रों में आपस में लड़ाई-झगड़े कर शांति भंग कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सुनील मलिक की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके न मानने पर चारों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं –

1. रमेश पुत्र रामसहाय (45 वर्ष), निवासी ग्राम मदारपुर बसही, थाना हैदराबाद।

2. तेजराम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद (28 वर्ष), निवासी ग्राम मदारपुर बसही, थाना हैदराबाद।

3. आशुतोष उर्फ मन्नू सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम सकेथू, थाना हैदराबाद।

4. दीवाकर वर्मा पुत्र खुशीराम (32 वर्ष), निवासी ग्राम झाऊपुर, थाना हैदराबाद।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उपनिरीक्षक खेमेन्द्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक महादेवी, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि चारों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय गोला के समक्ष पेश किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed