Spread the love

*गजब: 9 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,तीन बच्चे हैं शादीशुदा*

बदायूं।उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है,यहां शादी के 32 साल बाद नौ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।नौ बच्चों में तीन बच्चे शादीशुदा हैं। पूरा मामला जिले के उसैहत थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पति ने पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला को कासगंज जिले के बहेडिया के पप्पू से इश्क हो गया।अधेड़ उम्र में दोनों का इश्क इतना परवान चढ़ गया कि साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पत्नी वापस लाने की गुहार लगाई है।पुलिस ने पत्नी को तलाश कर न्यायालय में पेश किया,जहां महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही।पुलिस ने महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया।

*शादी के 32 साल बाद महिला को हुआ इश्क*

महिला के शादी के 32 साल बाद इस तरह के फैसले ने सबको चौंका दिया,क्योंकि जो महिला अपने प्रेमी के साथ गई है,उसके नौ बच्चों में तीन शादीशुदा हैं,लेकिन पति बाहर मजदूरी करके परिवार चला रहा था।इसी बीच पत्नी अधेड़ उम्र में किसी और से इश्क फरमा रही थी।

*पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार*

पीड़ित पति का आरोप है कि उसने मेहनत मजदूरी कर चार बीघा जमीन खरीदी थी वो भी पत्नी के नाम करा दी थी।अब ऐसे में उसकी पत्नी के साथ-साथ जमीन भी चली गई और उसके बेटे की बहू के जेवर भी ले गई। एक दस वर्षीय बेटी भी अपने साथ ले गई है।अब वो पछता रहा है कि उसने जमीन खरीद कर पत्नी के नाम क्यों करा दी।

*तीन बच्चों की हो चुकी है शादी*

पति को धोखा देने वाली अधेड़ उम्र की महिला के एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं। दादी और नानी बनने के बाद इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि अब पति को अधेड़ उम्र में धोखा दे दिया।अपनी मां की करतूत पर अब बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं,उनकी मां ने इस उम्र में ऐसा कदम उठाया है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed