9 दिन बाद दिल्ली में बरामद हुईं लापता जुड़वा बहनें
हिमांशु मिश्र: जिला संवाददाता बदायूँ
इस्लामनगर,श्रमिक उजाला । इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव से 18 सितंबर को लापता हुईं जुड़वा नाबालिग किशोरियां बरामद हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से दोनों को दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास से ढूंढ निकाला। दोनों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। परिजनों के सूचना देने के बाद प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार किशोरियों की खोज कर रहे थे। किशोरियों के बयान दर्ज करके परिजनों को सौंपी जाएंगी।
