Spread the love

श्रमिक उजाला बहजोई। जनपद सम्भल की सीमा से लगे ज्ञानपुर गांव के जंगल क्षेत्र में अवैध खनन की बड़ी पोल उस समय खुल गई जब खनन निरीक्षक शिवम कुमार ने बिना अनुमति मिट्टी खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि यह अवैध खनन नगर पंचायत सैदनगली के सभासद अमित गुर्जर के इशारे पर कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे खनन निरीक्षक ने जब ट्रॉली को कब्जे में लिया, तभी सभासद मौके पर पहुंचा और खुद को पत्रकार बताते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। लेकिन यह वीडियो सच्चाई छुपाने और खनन अधिकारी की छवि धूमिल करने की एक चाल से ज्यादा कुछ नहीं था वीडियो में सभासद ने खनन अधिकारी पर पैसे लेकर ट्रक छोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए, मगर मौके पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला। उल्टे सभासद ने दबंगई करते हुए जब्त ट्रॉली को जबरन छुड़ा लिया और बाद में वही वीडियो वायरल कर खनन निरीक्षक को बदनाम करने की कोशिश की। खनन निरीक्षक शिवम कुमार ने इस मामले पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा- खनन विभाग की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है किसी भी तरह की अवैध वसूली का आरोप पूरी तरह झूठा और निराधार है। सभासद के खिलाफ अवैध खनन व सरकारी
कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि सैदनगली क्षेत्र में सभासद अमित गुर्जर के अवैध खनन के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।
इस बार जब खनन विभाग ने कार्रवाई की तो पूरे प्रकरण को दबाने के लिए सभासद ने अधिकारियों पर झूठे आरोप मढ़ने और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल करने का सहारा लिया। खनन निरीक्षक शिवम कुमार की कार्यवाही से अवैध खनन का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ सभासद अमित गुर्जर की भूमिका संदेहास्पद और लगातार सवालों के घेरे में अधिकारी की ईमानदार छवि पर झूठे आरोप लगाने की साजिश नाकाम हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed