👉 स्कूलों की साफ सफाई को नजर अंदाज करते शिक्षा विभाग के अधिकारी
👉 स्कूल नियमित समय से खुलवाने मे जिला शिक्षा विभाग फेल 👉 बृजपुर जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले स्कूलों की आज भी नही सुधरी हालात, डीपीसी अजय गुप्ता खेल रहे कागज- कागज 👉 स्कूल समय पर शिक्षक रहते है मोबाइलों मे व्यस्त पन्ना जिले की शिक्षा व्यवस्था मे छात्रों के शासन द्वारा प्रदान की गई व्यवस्थाओं का लाभ दे पाने और अच्छी शिक्षा व्यवस्था दिलवाने मे पन्ना जिला शिक्षा विभाग पूरी तरह फेल हो गया है! किसी भी शिकायत या लापरवाही मे की जाच हेतु दल गठित कर दिया जाता है लेकिन कार्यवाही नही होती क्योकि डीपीसी के शिक्षकों और सीएसी से अच्छे संबंध होते है! डीईओ रवि खरे को इतना समय नही रहता है कि डीपीसी को निर्देशित करे! यह सब खेला ग्रामीण शिक्षा के साथ खेला जाता है क्योकि ग्रामीण कहा जायेंगे शिकायत करने अधिकारी के पास , शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा शानदार तरीके से गुमराह करके समझा दिया जाता है! की शिकायत कर्ता ही गलत है! जिला शिक्षा विभाग की कृपा से सभी शिक्षकों को सायद यह प्रतीत हो गया है कि जब बिना पढाये ही वेतन मिल जाता है और परीक्षाओं मे पर्याप्त नकल करवा दी जाती है ताकि रिजल्ट खराब न हो! जिससे फटकार नही मिलती और ग्रामीण समुदाय धीरे- धीरे पतन की ओर अग्रसर है! आज ग्रामीण क्षेत्र मे बढ़ते अपराधो का सबसे महत्वपुर्ण कारण शिक्षा है! जो जिला शिक्षा विभाग देने मे असफल प्रतीत होता है! आज दिनाँक तक छात्रों की उपस्थिति नही बढ़ा पा रहा जिला शिक्षा विभाग, गरीब, अशिक्षित, अपने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजते है लेकिन बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहते है क्योकि शिक्षकों का कोई भरोसा नही कब आ जाये! जिस स्कूल मे निर्माण कार्य चल रहा होता है उस स्कूल से सीएसी बहुत खुश रहते है! अब आज से शिक्षा विभाग पर खास नजर प्रत्येक दिन नया खुलासा आज से हर रोज पढ़े शिक्षा व्यवस्था का स्पेसल खेल !