Spread the love

पर्यावरण के क्षेत्र मे:- दक्षिण वन मंडल अधिकारी अनुपम शर्मा के मार्गदर्शन मे वन कर्मियों के साथ आम नागरिकों को वन से जुड़कर पर्यावरण के साथ पेड़, पौधे , वन्य प्राणियों के साथ जुड़ने समझने और अपने विचारों से विभाग को उचाईयों तक पहुँचने मे नये आयाम मिल रहे है!

अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही:-  वन विभाग के अमले द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण बर्दास्त नही किया जाता है! तुरंत अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमण कर्ता को वन के महत्व को समझाते हुए समझाइस दी जाती है! अन्यथा की स्थिति मे कार्यवाही की जाती है! 

वन्य प्राणियों के लिए:-  वन्य प्राणियों के बचाव हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है शिकारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है! खुफिया द्वारा शिकार से पहले जानकारी मिलना एवम शिकार कर्ता को रंगे हाथ पकड़ना, क्षेत्र मे पकड़ और व्यवहार का जीता जागता उदाहरण है! 

वनों से प्राप्त उत्पादों को पहिचान दिलवाना:-  वनों से प्राप्त होने वाले उत्पादों को प्रदेश देश स्तर पर एक नई पहिचान दिलवाकर, आम नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर सृजन करना, ताकि वनों को आम नागरिकों द्वारा अपना समझकर रक्षा की जाये! 

पन्ना दक्षिण वन अंतर्गत आने वाले प्रत्येक कीट, पक्षी महत्वपूर्ण वनस्पतियो का संकलन:-  आज उन्ही स्थानों या विषयों का अध्यन कर शिक्षा एवम जानकारी प्राप्त की जाती है जहाॅं का इतिहास जिंदा है! दक्षिण वन मंडल मे पाये जाने वाले पेड़, पौधे, पक्षी, कीट, तितली का संकलन करना क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण पहिचान प्रदान करने के साथ उनका पर्यावरण मे महत्व उजागर करना अपने आप मे अनुपम पहल का उदाहरण है! 

शिक्षा का बढ़ावा देना : –  पर्यावरण के संबंधित कलेंडर को बनवाना एवम संबंधित वन ग्रामो के स्कूलों मे आवश्यक सामग्री प्रदान करना, छात्रों को वनो से जुड़ने हेतु प्रेरित करना, विभिन्न प्रकार की खेल सामग्रीयो का वितरण करना! आवश्यकता अनुसार स्कूली छात्रों को कैंप आयोजित कर पढ़ाई के साथ पर्यावरण के प्रति प्रेम उत्पन्न करने जैसे अन्य कार्य करना

  ऐसे समस्त क्रियाकलाप जो विभाग को सकारात्मक पहुलुओ को उजागर करते हुए कार्य की शैली एवम आम नागरिकों की भूमिका को समझते हुए पर्यावरण को एक अच्छी दिशा के साथ अपने कार्य के प्रति समझ को दर्शाने के कारक है! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed