Spread the love

जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक कुमार चतुर्वेदी, जिला पेंशन अधिकारी ओ.पी. गुप्ता एवं कलेक्ट्रेट की सामान्य शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 बसंत कुमार राय की सेवानिवृत्ति पर गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरिमामय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर ऊषा परमार एवं जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने 62 वर्ष की अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही उपहार भेंट कर स्वस्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई। जिला कलेक्टर ने इनकी दीर्घकालीन और निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान ईमानदारी, कर्त्तव्य निष्ठा और समर्पण का भाव जरूरी है। इनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त लोकसेवकों द्वारा सेवाकाल के अपने अनुभव भी साझा किए गए। विदाई कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों सहित परिवारजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed