आज पन्ना के टाउन हॉल में आजीविका मिशन द्वारा आयोजित होली उत्सव मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकल फॉर वोकल के संकल्प को साकार करते हुए हमारी महिला स्व-सहायता समूह की बहनों द्वारा लगाए गए देसी उत्पादों के विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।हमारी मातृशक्ति द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी, हस्तनिर्मित एवं स्थानीय उत्पाद न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम भी हैं। यह मेला महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है।कार्यक्रम में पन्ना नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, कलेक्टर पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना की गरिमामयी उपस्थिति रही।